प्रांतीय वॉच

प्री मानसून शुरू: छग में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत

Share this

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसूनी हवा और प्रबल हो गई है। इसके साथ ही मानसून की आहट आने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा और अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगले दो दिनों में चार डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही वर्षा भी होगी।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। अब लोगों को बीते कुछ दिनों से आ रही भारी गर्मी से राहत मिलने लगेगी। प्रदेश में वर्षा की मात्रा और क्षेत्र दोनों बढ़ने वाली है। रायपुर का अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

कुछ दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगेगी

न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब आने वाले कुछ दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने लगेगी। प्रदेश भर में लगातार वर्षा होने के आसार बन रहे है,साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली भी गिरेगी।

यह बन रहा सिस्टम

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसूनी हवा और प्रबल हो गई है। एक द्रोणिका दक्षिण पंजाब से पश्चिम विहार तक 0.9 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ चल सकती है और बिजली भी गिरेगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *