प्रांतीय वॉच

जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, फरार आरोपी की चाम्पा से हुई गिरफ्तारी, एक अन्य आरोपी की 6 अक्टूबर को हुई थी गिरफ्तारी, तत्कालीन महिला उप पंजीयक समेत 4 आरोपी अब भी हैं फरार 

Share this
राजकुमार साहू/ जांजगीर-चाम्पा : बाराद्वार पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में धोखाधड़ी के फरार आरोपी की 2 साल बाद गिरफ्तारी हुई है. आरोपी मिट्ठूलाल मोदी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा है. मामले के एक अन्य आरोपी भाजपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष ग्यारसी मोदी को 6 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था. प्रकरण के अन्य 4 आरोपी फरार हैं, जिसमें सक्ती की तत्कालीन उपपंजीयक कांता एक्का भी शामिल है. मामले में 2018 में बाराद्वार पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी. बाराद्वार थाने के टीआई देवेश राठौर ने बताया कि पवन कुमार मोदी की शिकायत पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री मामले की जांच की गई. जांच के बाद 2018 में 6 आरोपी बाराद्वार के मूलचंद अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और चाम्पा के मिट्ठूलाल मोदी, ग्यारसी मोदी, सक्ती की तत्कालीन उप पंजीयक कांता एक्का के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 120 बी के तहत जुर्म दर्ज किया गया था. मामले के फरार एक आरोपी ग्यारसी मोदी को 6 अक्टूबर 2020 को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद शुक्रवार 4 दिसम्बर को आरोपी मिट्ठूलाल मोदी को गिरफ्तार किया गया. मामले के 4 आरोपी मूलचंद अग्रवाल, आनन्द अग्रवाल, अनिल अग्रवाल और सक्ती की तत्कालीन उप पंजीयक कांता एक्का फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई है.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *