- 1 दिसंबर को भी यही ट्रेलर सातवें मोड़ पर पलटा था वापसी के दौरान फिर पलटी
प्रकाश नाग/ केशकाल : बस्तर की लाइफलाइन राष्ट्रीय राजमार्ग-30 केशकाल घाटी में एक फिर वही ट्रेलर जो विशालकाय मशीन लेकर वापस जा रही थी कि पांचवें मोड़ पर पलट गई । जिसके कारण फिर बस्तर की लाइफ लाइन पूर्णता बंद हो गई 1 दिसम्बर को भी सातवें मोड़ पर यही ट्रेलर पलटने 6 घण्टा आवागमन बंद हो गया था । घटना की जानकारी लगते एडिशनल एसपी अनन्त कुमार साहू ही मौके पर पहुंचे । 3 घंटा तक रहा राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित ।
आपको बता दे कि 1 दिसम्बर के शाम 4 बजे यही ट्रेलर विशालकाय मशीन लेकर रायपुर से बचेली की ओर जा रही थी। जो कि केशकाल घाट के सातवें मोड़ पर लोड अधिक होने की वजह से चढ़ नही पाया तथा ट्रेलर का पिछला हिस्सा घाट में ही पलट गया। हालांकि इस घटना से कोई हताहत नही हुआ लेकिन देखते ही देखते घाट के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लंबी कतार लग गयी। और उस दिन 6 घण्टा तक मार्ग बाधित रहा । जिसमे बाद कड़ी मस्कत कर रायपुर और जगदलपुर से क्रेन ( हाइंट्रा ) मंगवा कर समान को हटाया गया जिसके बाद उसे वापस कांकेर की ओर भेजा जा रहा था कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे पांचवें मोड़ ओर फिर वही ट्रेलर पलट गई जिसके चलते फिर से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया। लेकिन घाट के दोनों और यात्री बस और ट्रको की लाईन लग गयी है । इस पुलिस प्रशासन के द्वारा वाहनों का रुर्ड चेंज किया गया है जिसके बाद सभी बड़ी वाहन को कांकेर में रोका जा रहा है जो भानुप्रतापपुर से नारायणपुर से कोंडागांव होते हुए जगदलपुर जा सकते हैं वही जगदलपुर से रायपुर जाने वाले भी उसी रास्ते से व केशकाल से बोराई नगरी होते हुए कांकेर और धमतरी पहुच सकते हैं ।
3 घण्टा के बाद खुला जाम
जिस प्रकार 1 नवंबर को ट्रेलर को दो ही समय अलग किया गया था और जाम बाहर किया गया था उसी प्रकार फिर से ट्रेलर को दो हिस्सों में अलग कर जाम को बहाल किया लेकिन भारी-भरकम सामान को हटाने के लिए क्रेन ( हाइट्रा ) सही हटाया जा सकता है क्योंकि उसका वजन 60 टन से अधिक है । इसलिए रायपुर और जगदलपुर से भारी भरकम हाइड्रा बुलाकर हटाया जाएगा ।

