
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल द्वारा ताला गांव में योगाभ्यास कार्यक्रम
बिलासपुर। आगामी विश्व योग दिवस हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्रुप केन्द्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भरनी, बिलासपुर के अधिकारियो तथा कार्मिकों द्वारा देवरानी जेठानी मन्दिर, ग्राम पंचायत ताला में ग्राम सरपंच तथा सचिव की उपस्थिति में योगाभ्यास कार्यक्रम चलाया गया। इसमें कार्मिको तथा उनके परिवार के लगभग 150 लोगों को न केवल योगाभ्यास कराया गया अपितु योग के महत्वों के बारे में समझाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामबिलास गुप्ता (कमाण्डेन्ट) के द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर श्री बी0 के0 चौधरी (उप कमा०), श्री मयंक कुमार डगसेना (उप कमा०), श्रीमती नीलिमा नरजरी (उप कमा0 मंत्रा), के अलावा ग्रु०के० केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल बिलासपुर के अन्य अधिकारी / अधीनस्थ अधिकारी तथा जवान शामिल थे।
