प्रांतीय वॉच

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया, 27 नवंबर को मिली थी खेत में खून से लथपथ लाश

Share this
राजकुमार साहू/ जांजगीर-चाम्पा : सारागांव पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम दारा सिंह जांगड़े है, जो बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
दरअसल, 27 नवम्बर को लखाली गांव में सड़क किनारे खेत में एक शख्स की लाश मिली थी. बाद में मृतक शख्स की पहचान विनोद भारद्वाज, हसौद क्षेत्र के बरेकेल गांव के रहने वाले के तौर पर हुई. खून से लथपथ लाश मिली थी, सिर पर चोट के निशान मिले थे और सिर खेत के गड्ढे में दबा था. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज कर विवेचना कर रही थी. इस बीच पुलिस को बलौदाबाजार जिले के बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के परसाडीह गांव के दारासिंह जांगड़े के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात सामने आई. इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दारा सिंह जांगड़े ने बताया कि लेन-देन को लेकर उसका विनोद भारद्वाज से विवाद था, जिसके बाद मारपीट हुई और उसने मिट्टी के धेले से सिर पर हमला कर दिया. इससे विनोद भारद्वाज की मौके पर ही मौत हो गई. यहां आरोपी दारा सिंह जांगड़े ने मृतक विनोद की जेब में रखे 10 हजार रुपये को रख लिया और मौके से फरार हो गया.  तफ्तीश के बाद सरागांव पुलिस ने आरोपी दारा सिंह को गिरफ्तार किया गया और उससे 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *