बिलासपुर वॉच

जालंधर लोकसभा उपचु नाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप*

Share this

जालंधर लोकसभा उपचु नाव में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत, छत्तीसगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न: कोमल हुपेंडी, प्रदेश अध्यक्ष, आप

पंजाब से जीत का हुआ आगाज, अब आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बारी: गोपाल एवं संतोष मेश्राम जिला अध्यक्ष एवं जिला सचिव  आप

बिलासपुर/ मनोज शर्मा13 मई 2023 पंजाब में एक बाऱ आम आदमी पार्टी ने फिर इतिहास रच दिया। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पार्टी की जीत पर छत्तीसगढ़ के ‘आप’ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। हर जिले में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकार, मिठाई खिलाकर बधाई दी। जालंधर की इस जीत पर ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि जलांधर की जनता ने पार्टी के काम पर भरोसा जताया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में भी ‘आप’ की धमाकेदार एंट्री हुई है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि यूपी निकाय चुनाव में बिजनौर स्योहारा नगर पालिका परिषद में आप के युवा नेता फ़ैसल वारसी, अलीगंढ़ की खैर नगर पालिका परिषद में संजय शर्मा, रामपुर नगर पालिका परिषद से आप प्रत्याशी सना मामून ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कौशांबी के नगर पंचायत सराय अकिल चेयरमैन पद पर “आप” के अनूप सिंह पटेल, मुरादाबाद पाकबड़ा नगर पंचायत में मोहम्मद याकूब, अमरोहा के जोया नगर पंचायत से हाजी जुबैर अहमद ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है। इसके साथ ही इस निकाय चुनाव में दर्जनभर से अधिक पार्षदों ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी को धमाकेदार जीत मिली है। केजरीवाल मॉडल और संजय सिंह की कुशल सांगठनिक क्षमता की वजह से ‘आप’ का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, पंजाब, गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश के बाद यूपी में मिली कामयाबी जनता के बीच ‘आप’ की स्वीकार्यता प्रदर्शित करती है।

‘आप’ के बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सुरेश दिवाकर  ने कहा कि उपचुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ छत्तीसगढ़ के लाल आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक जालंधर में लगातार मौजूद रहे। चुनाव को लेकर हर स्तर पर रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई। जिसका परिणाम है कि जालंधर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। एक बार फिर लोगों ने ‘आप’ पर विश्वास जताया है। इससे यह साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

बिलासपुर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज की जीत लोगों के विश्वास को मजबूत करने को दर्शाती है। अरविंद केजरीवाल का नेतृत्व और भगवंत मान का जन समर्थक शासन में कांग्रेस के गढ़ में आम आमदी पार्टी की जीत हुई है। जालंधर का जो नतीजा है, ये पूरे पंजाब का नहीं बल्कि पूरे देश का मूड है। जीत का यह सिलसिला अब रूकने वाला नहीं है। इस जीत से स्पष्ट हो गया है कि पंजाब समेत देश की जनता आम आदमी पार्टी के काम को पसंद कर रही है। इसी दिल्ली और पंजाब के विकास मॉडल को आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता के बीच लेकर जाएंगे।
बिलासपुर जिला सचिव संतोष मेश्राम पंजाब की जीत से यह साबित हो गया कि अरविंद केजरीवाल, संगठन महामंत्री डॉ संदीप पाठक और सीएम भगवंत मान साहब की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी जीत छत्तीसगढ़ की जनता की होगी। पंजाब से जीत का आगाज हो चुका है। अब छत्तीसगढ़ की बारी है। यहां भी जनता का लगातार अपार समर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी।
जालंधर लोक सभा मैं आम आदमी पार्टी की जीत के उपलक्ष में बिलासपुर के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आज शाम नेहरू चौक पर उपस्थित होकर हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को बधाइयां दी गले मिलकर गुलाल लगाया एवं मिठाईयां बाटी
इस कार्यक्रम में नेहरू चौक पर प्रदेश कोषाध्यक्ष जसवीर सिंह, प्रदेश सचिव प्रियंका शुक्ला ,प्रदेश संयुक्त सचिव उज्जवला कराडे, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति धरम भार्गव, बिलासपुर लोकसभा अध्यक्ष सुरेश दिवाकर ,जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ,बिलासपुर जिला सचिव संतोष मेश्राम, जिला अध्यक्ष बुद्धिजीवी डी डी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद पांडे, जिला अध्यक्ष यूथ विंग राकेश लुनिया, जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग देवेंद्र कुर्रे, संतोष बंजारे ,एसके गोयल, नेहा अली ,नूरुल हूंदा ,गुलाम गौस  चंद्र साहू एवं भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *