रायपुर वॉच

ब्रह्माकुमारी संस्था,हिरमी द्वारा बच्चों के लिए आयोजित किया गया बाल व्यक्तित्व विकास शिविर

Share this

वीरेन्द्र साहू तिल्दा नेवरा: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, हिरमी द्वारा स्कूली बच्चों के लिए आयोजित बाल व्यक्तित्व विकास शिविर का समापन समारोह 10 मई को 2023 को रखा गया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष और नवापारा सरपंच भ्राता भुनेश्वर वर्मा,जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉक्टर अयाज अहमद फारूकी,ज्ञानोदय स्कूल,हिरमी के प्राचार्य पी आर वर्मा, सुहेला सरपंच सविता वर्मा,भटभेरा सरपंच वेदिन साहू,रामकुमार साहू, सिन्हा समाज के अध्यक्ष प्रेमलाल सिन्हा जी, सेवानिवृत्त शिक्षक और समाजसेवी मुनीराम वर्मा जी ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संस्था की ब्रह्माकुमारी नमिता दीदी ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले इस शिविर में बच्चों के जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, एकाग्रता,समय प्रबंधन,शब्दों का जादू , मैजिक ऑफ मेडिटेशन आदि विषयों पर प्रेरणादायक सत्र करवाया गया साथ ही “इनसे बचकर रहें और इनकी बचत करें” सत्र में विद्यार्थी जीवन में झूठ,चोरी, लड़ाई- झगड़े, गाली, कुसंग, आलस्य, लापरवाही,व्यसन,अशुद्ध खानपान आदि दुर्गुणों से दूर रहकर समय,संकल्प,धन,जल, बिजली आदि की बचत करने का संकल्प दिलाया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक प्रकार की प्रतियोगिताएं भी रखी गईं और योगा ट्रेनर रश्मि वर्मा द्वारा उन्हें विभिन्न योगासन भी सिखाया गया।सभी आमंत्रित अतिथियों ने भी बच्चों से शिविर में सीखी गई बातों को जीवन में उतारने का आह्वान किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभ कामनाएं दीं और इस तरह के आयोजन के लिए संस्था को साधुवाद दिया।समारोह में बच्चों ने पर्यावरण और समय प्रबंधन आदि विषयों पर नाटक,नृत्य आदि प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के अंत में
आमंत्रित अतिथियों ने बच्चों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार वितरित किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *