देश दुनिया वॉच

BREKING NEWS : फांसी लगाकर ASI ने की आत्महत्या. कारण अज्ञात

Share this

बीजापुर: बीजापुर में रविवार को एक थानेदार ने खुदकुशी कर ली। उसका शव घर के ही कमरे में फंदे से लटकता मिला है। थानेदार के आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजनों को भी घटना का पता शाम को चला। बस्तर संभाग में 24 घंटे के दौरान जवानों के खुदकुशी की यह तीसरी घटना है। मामला नैमेड़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, तुमला गांव निवासी सन्नू माड़वी कुटरू थाने में ASI पद पर पदस्थ थे। वह इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। बताया जा रहा है कि रविवार को घर के सभी लोग धान काटने के लिए खेत पर गए थे। इस दौरान सन्नू घर में अकेले थे। जब परिवार के लोग शाम को लौटे तो सन्नू का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला।

एक CAF जवान और पुलिस कांस्टेबल ने भी किया था सुसाइड
रविवार को ही बस्तर संभाग में दो और जवानों ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी की थी। बीजापुर के ही पामेड़ थाना परिसर में छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान ने शनिवार दोपहर खुद को गोली मार ली। वहीं सुकमा के पुसपाल में रविवार सुबह CAF (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) के जवान ने बैरक में जान दे दी। दोनों जवान मानसिक रूप से परेशान थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *