प्रांतीय वॉच

सेवा सप्ताह अभियान के तहत भाजपा ने सार्वजनिक स्थलों पर चलाया स्वच्छता अभियान

Share this

सुरेश परतगिरी

बीजापुर/ भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस पर सेवा सप्ताह अभियान चला रही है इसी निमित अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।
भाजपा 6 अप्रैल से 13 अप्रैल तक सेवा सप्ताह अभियान चला रही है अपनी पार्टी स्थापना दिवस से सप्ताह भर का विविध आयाम कर रही है। वहीं शीर्ष संगठन के निर्देश पर जिला मंडल से लेकर बूथ स्तर तक का कार्यक्रम किया जाना है। जिला मुख्यालय में भाजपा पदाधिकारी और नेताओं ने नगर में स्थित बस स्टैंड,भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा और चिकट राज मंदिर परिसर में सफाई कार्यक्रम चलाया।
आगामी 13 अप्रैल तक अलग-अलग ऐसे आयाम पार्टी की ओर से किया जाना है।इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार,सुखलाल पुजारी,जिलाराम राना,यशराज कन्नम,फूलचंद गागड़ा,घांसी राम नाग,बैचैन प्रसाद,तिरुपति कटला,जागर लक्क्षमैया, हितेश साहनी,गणेश पात्रों,मिनत राव,मैत्युज कुजूर,मोनू राव,ए.आर.यादव,संतोष,महिला मोर्चा के नदनी यादव,संगीता दासर सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *