रायपुर वॉच

Breaking : सनसनीखेज मामला, किराए के मकान में मिला युवती का क्षत- विक्षप्त शव, मौके से युवक गिरफ्तार

Share this

रायपुर । Raipur Breaking : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के काली नगर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां किराए के मकान में रहने वाली युवती का शव क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया गया है।

युवती के सिर और हाथों में है चोट के निशान है।सूत्रों के मुताबिक युवती की मौत 2 दिन पहले हो चुकी थी। जिसके बाद उसका शव सड़ने वाली स्थिति में आ गया था। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का बताया जा रहा है।फिलहाल इस पूरी घटनाक्रम के सामने आने के बाद से क्षेत्र में सनसनी है। वहीं मौके पर टिकरापारा पुलिस के स्टाफ पहुंच चुके हैं और मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

मृतिका की पहचान बसंती यादव के रूप में की गई

मृतिका की पहचान बसंती यादव के रूप में की गई है। साथ ही इसके साथ जो लड़का वहां मौजूद था, उसका नाम गोपी निषाद है। फिलहाल मामले की जांच में रायपुर पुलिस जुट गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *