
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते सोमनाथ बोस अन्नपूर्णा कॉलोनी बाल विकास केंद्र में बच्चों से रूबरू हुए
बिलासपुर/ यु मुरली राव – नेता जी सुभाष चंद्र बोस के पोते सोमनाथ बोस गणेश नगर वार्ड नंबर 46 अन्नपूर्णा कॉलोनी मे डॉक्टर शिवम अरुण पटनायक जी के द्वारा संचालित बाल विकास में छोटे बच्चों को दी जाने वाली नैतिक शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक शिक्षा माननीय मूल्यों पर आधारित ज्ञान दिया जाता है यह जानकारी होने पर बच्चों से मिलने पहुंचे, उन्होंने देखा की छोटे बच्चों को शिक्षक एवं स्वयं अरुण पटनायक जी के द्वारा भजन कीर्तन के साथ-साथ छोटे बच्चों को यह सिखाया पढ़ाया जाता है की हम पढ़ लिख कर शैक्षणिक शिक्षा तो प्राप्त कर लेते हैं परंतु माननीय मूल्य मानव सेवा ही ईश्वर सेवा की भावना जागृत की जाती है माता पिता एवं गुरुजनों का सम्मान सेवा की भावना भी जागृत की जाती है इन सभी विषयों को लेकर संचालित बाल विकास केंद्र की सोमनाथ बोस ने जमकर प्रशंसा की एवं बच्चों से सवाल जवाब भी किया जिसमें सभी बच्चे धर्म ज्ञान के साथ-साथ स्कूल शिक्षा मानवीय सेवा बड़े बुजुर्गों की सेवा सम्मान की बातों से बहुत अधिक प्रसन्न हुए।
छोटे बच्चों में ज्ञान की वर्षा, भावना जागृत करने वाले डॉक्टर अरुण पटनायक की खूब प्रशंसा की नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते सोमनाथ बोस की आगमन की सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल भाई, गणमान्य नागरिक उनसे मिलने पहुंचे।
सोमनाथ बोस जी अन्य विषयों पर भी चर्चा की उन्होंने हमारे संवाददाता को चर्चा में बताया कि तत्कालीन नेहरू सरकार पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की खोज में गंभीरता नही दिखाने का आरोप लगाया है साथ ही ये कहा कि सुभाष चंद्र बोस को ख़ोज करने और उस समय की जांच समिति की जांच पर सवाल उठाए एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है नेता जी सुभाष चंद्र बोस को खोजने में पूरी तरह से तत्कालीन नेहरू सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा जिस प्लेन के क्रेस की बात की जा रही और जिसके कॉफिन और ड्रेस को सुभाष चंद्र बोस के बताया गया वो उनके कदकाठी से मेल नही खाता है राज पथ में आज जो सुभाष चंद बोस की प्रतिमा स्थापित कर सम्मान दिया गया है इस सम्मान के लिए 75 साल लग गए सुभाष चन्द्र बोस ने आजादी की लड़ाई किसी स्वार्थ के लिए नही लड़ी उन्होंने आजाद हिंद फौज के जरिये भारत की जनता के लिए लड़ाई लड़ी उनके बलिदान को भुलाया नही जा सकता लेकिन उस समय सत्ता पर आसीन कांग्रेस पार्टी ने उनको सम्मान नही दिया आज देश के राजपथ में उनकी प्रतिमा लगाकर एक देश भक्त को सम्मान दिया गया है इसके लिए उनका परिवार सभी देशवासियों का धन्यवाद करता है।
