आफ़ताब आलम / बलरामपुर/ बलरामपुर जिला मुख्यालय के सर्किट हाऊस में ब्लाक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के जय भारत सत्याग्रह प्रभारी,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अजय गुप्ता ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा की, दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में आज आम आदमी की आवाज उठाना, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना,गुनाह हो गया है।
देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, चार बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद के अंदर बात करते हैं, तो उनको बोलने नहीं दिया जाता, उनका माइक बंद कर दिया जाता है, सत्तारूढ़ दल के सांसद बहुमत के अतिवादी चरित्र का प्रदर्शन करते हुए, संसद की कार्यवाही नही चलने देते है। राहुल गांधी के संसद सदस्यता को समाप्त करने का हम पूरे घटना क्रम का सिलसिलेवार ब्यौरा आपके समक्ष रखते है, आप खुद विचार करिए,और देखें इस देश के लोकतन्त्र को किस प्रकार नष्ट किया जा रहा है।
सत्याग्रह के प्रभारी अजय गुप्ता गुप्ता ने प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया की राहुल गांधी के ऊपर यह सारी कार्रवाई क्यों कि गई,इसका एक मात्र कारण है,राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री की दुखती रग पर हाथ रख दिया।
उन्होंने मोदी के निकट सहयोगी, अडानी के घोटाले बाजी और अडानी मोदी के गठबंधन पर आवाज उठाया,उन्होंने दो सवाल पूछे थे।
अडानी की सेल कंपनियों में बीस हजार करोड़ या तीन बिलियन डालर है ?अडानी इस पैसे को खुद कमा नही सकता क्यों की ओ इंफ्राट्रक्चर बिजनेस में है। यह पैसा कहा से आया किसका कला धन है ? ऐ किसकी सेल कंपनिया है ? इसमें एक चीनी नागरिक शामिल है। कोई यह सवाल क्यू नही पूछ रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अदानी से क्या रिश्ता है। उन्होंने अदानी के विमांन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आराम करते हुए तस्वीर दिखाई।
इन्ही सब बातों को लेकर आज हम प्रेस वार्ता के माध्यम से देश की जनता को बताना चाह रहें है।
यह प्रहार सिर्फ राहुल गांधी पर नही है,यह आक्रमण देश के समूचे विपक्ष पर यह देश की 135 करोड़ जनता को धमकाने की साजिश है। राहुल गांधी विपक्ष के सबसे प्रभाव शाली नेता है,जब उनकी सदस्यता रद कर सकते है,उनकी आवाज दबा सकते है,तब आम आदमी की क्या बिसात,यह भारत के प्रजातंत्र में तानाशाही की शुरुवात है,कांग्रेस इससे डरने वाली नही है,हम जनता के बीच जायेंगे देश के हर गली, मोहल्ले चोक-चौराहों को संसद बनायेगे।
इन सभी बातों को लेकर आज जय भारत सत्याग्रह के प्रभारी अजय गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी।
इस प्रेस वार्ता में जय भारत सत्याग्रह के बलरामपुर प्रभारी अजय गुप्ता के साथ, राजपुर ब्लाक सत्याग्रह प्रभारी अजय सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलरामपुर रिपूजीत सिंह देव, मुन्ना गुप्ता बरदार, कृपा शंकर राम,जफर अहमद,दधीचि यादव,हैदर अली,झींगू खान,सहित कांग्रेस पदाधिकारी मौजूद थे।