0 बूथ सशक्तिकरण की हुई समीक्षा बैठक
कोमल साहू / बेमेतरा : नवागढ़ विधानसभा के मारो मंडल के शक्ति केंद्र केसतरा व झूलना में सोमवार को बूथ सशक्तिकरण की समीक्षा बैठक हुई। इस अभियान के तहत भाजपा ने पदाधिकारियों की बैठक ली। बूथवार पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया। भाजपा के पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के संबंधित प्रभारी, संयोजक के साथ मिलकर बूथ समिति को सशक्त करें। सभी कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ देश के खातिर कार्य करने की जरूरत है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।
भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को मजबूती से धरातल पर करने विभिन्न बिंदुओं पर जोर दिया है जिसमे टोली निर्माण , बूथ के प्रभावी मतदाता प्रमुख का निर्माण, सामाजिक प्रमुख निर्माण , पूरे बूथ के मतदाताओं की ग्रेडिंग और व्हाट्सप्प ग्रुप का निर्माण प्रमुख है।
भाजपा जिला महामंत्री नरेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह संगठन पर्व है बूथ सशक्तिकरण महाभियान की सफलता का परिणाम हमे आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा। आपको ज्ञात होगा कि 17 से 27 मार्च तक हमे बूथ सशक्तिकरण का कार्य पूरा करके जमा करना था जिस बूथ पर सशक्तिकरण की निर्धारित 31 सदस्य की समिति का गठन यदि आपने पूर्ण कर लिया तो मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि आपको आपके बूथ पर कोई नही हरा सकता। बेमेतरा जिला के तीनों विधानसभा में लगभग 90 प्रतिशत बूथों पर इसका कार्य पूर्ण हो चुका है। परंतु हमारी जिम्मेदारी इसलिए अधिक है क्योकि जब तक सरल पोर्टल में इसकी एंट्री नही होती पार्टी के नजरिये से उसे अपूर्ण माना जाएगा। बैठक में जिला महामंत्री टार्जन साहू, पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष पारस वर्मा, मंडल महामंत्री राजकुमार यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल राजपूत, इंद्र कुमार राजपूत, संतोष साहू, रामखेलावन साहू, नेतराम यादव, नीलूराम साहू, भानू यादव, जितेंद्र साहू, मुकुंद साहू, बबलू श्रीवास, अमन यादव, रामकुमार देशलहरा सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।