हिंडालको आफिस कुसमी में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा मांग से संबंधित आवेदन लेने से इनकार किए जाने पर, आक्रोशित बेरोजगार युवाओं ने मुंबई हेड ऑफिस जाकर दी आंदोलन करने की चेतावनी।
कुसमी(फिरदौस आलम) बलरामपुर जिले के कुसमी विकासखंड स्थित सामरी हिंडालको माइन्स में स्थानीय लीज क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार नहीं मिलने से आक्रोशित युवाओं ने सैकड़ों की संख्या में कुसमी हिंडालको ऑफिस पहुंचकर मांग से संबंधित आवेदन दिया, जिसे हिंडालको ऑफिस में पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा आवेदन लेने से इनकार किए जाने पर आक्रोशित युवाओं ने जिला कलेक्टर बलरामपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हिंडालको प्रबंधक के कारगुजारी के विरोध में शिकायत करते हुए मुंबई स्थित हेड ऑफिस जाकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
हमारे रिपोर्टर फिरदोस आलम से बात करते हुए बेरोजगार युवाओं ने कहा कि, सामरी माइंस में बाहर से मजदूरों को लगाकर बॉक्साइट उत्खनन का कार्य कराया जा रहा है, हम स्थानीय लीज क्षेत्र के बेरोजगार युवा विगत कई वर्षों से हिंडालको प्रबंधक को आवेदन करते हुए रोजगार दिलाने की मांग करते आ रहे हैं, बावजूद उसके हिंडालको प्रबंधक और खान प्रबंधक के द्वारा हम बेरोजगार युवाओं का कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है, जिससे आक्रोशित युवा आज हम लोग हिंडाल्को ऑफिस आकर आवेदन देते हुए रोजगार की मांग करने की कोशिश की थी, किंतु हिंडालको प्रबंधक में पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा आवेदन लेने से भी इनकार कर दिया गया।
हमारे रिपोर्टर फिरदोस आलम के द्वारा हिंडालको आफिस जाकर हिंडालको प्रबंधक से मिलकर, बात करने की कोशिश की गई तो, उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया, जिससे हिंडालको प्रबंधक का पक्ष खबर में नहीं लगाया जा सका है।
अब देखने वाली बात यह है कि क्या खबर प्रकाशन के बाद भी बलरामपुर जिले के सामरी माइंस के लीज क्षेत्र में निवासरत बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल पाता भी है या नहीं, वही इस गंभीर समस्या पर जिला प्रशासन संज्ञान लेते हुए कोई कार्यवाही करती भी है या नहीं।


