प्रांतीय वॉच

डूंडेरा में 132 परिवारो को 300 नग पौधा किया गया वितरण

Share this

तिलकराम मंडावी/ डोंगरगढ़ । विकास खण्ड डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत डूंडेरा में छत्तीसगढ़ सरकार के महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा-घुरवा बाडी के गौठान ग्राम डुन्डेरा मे पोषण बाड़ी के अंतर्गत उधानिकी विभाग द्वारा 132 परिवारो को 300 नग पौधे वितरण किया गया जिसमें मिर्ची 100 नग ,भाटा 100 नग, टमाटर 100 नग वितरण किया गया। जिसमें नरेन्द्र वर्मा जनपद उपाध्यक्ष डोगरगंढ के कर कमलों से वितरण किया गया । श्री वर्मा ने किसानों को अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है। जो हमेशा किसानों के मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रख कर काम कर रही है । आज जो पौधे वितरण किया जा रहा है जिससे यहाँ के किसानों को अवश्य उनके आत्मस्वालंबन होने का अवसर मिल रहा है। इससे होने वाले आमदानी से इनके परिवार की आर्थिक स्थिति पर सुधार होगा । इस बीच उधानिकी विभाग से श्री विजयवार वरिष्ठ उधान अधिकारी व पवन यादव ग्रामीण उधान अधिकारी रोशन वर्मा ,रोजगार सहायक परमेस्वर जोशी, स्याम सुंदर हठीले सहित अधिक संख्या में ग्रामीणजन उपस्थिति रहा ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *