रायपुर वॉच

CG NEWS : राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचे सीएम बघेल, दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Share this

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य महिला आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचे। जहाँ सीएम बघेल ने विधिक जागरूकता प्रशिक्षण शिविर सह कार्यशाला का छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं राज्यगीत के साथ शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया एवं छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तेजकुंवर नेताम भी उपस्थित हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल का स्वागत राजकीय गमछे और औषधीय महत्व वाले सीता अशोक के पौधे से किया गया।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *