प्रांतीय वॉच

समाज सेवी एमडी समीम के पहल से गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर

Share this

गांव के ट्रांसफार्मर जल जाने से 15 दिनों से ग्रामीण अंधेरे में कर रहे थे जीवन यापन,नया ट्रांसफार्मर लगाऐ जाने से ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी गई।

कुसमी(फिरदौस आलम) कुसमी विकास खंड के ग्राम पंचायत करमी के आश्रित ग्राम कसई बहरा में लगभट 15 दिनों से बिजली सप्लाई बंद था, गांव का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली बाधित होने की सूचना ग्राम पंचायत सरपंच, उप सरपंच, पंच सहित ग्रामीणों ने कुसमी निवासी एम डी शमीम समाज सेवी के माध्यम से विद्युत विभाग को आवेदन देकर समस्या से अवगत कराते हुए जल्द समस्या को दूर करने का आग्रह किया था।
समाज सेवी एम डी शमीम ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए उच्च अधिकारी से चर्चा कर समस्या से अवगत कराते हुए खराब ट्रांसफार्मर के जगह पर नया ट्रांसफार्मा लगाने का निवेदन किया था।
विभाग ने प्राप्त आवेदन के महज दूसरे दिन ही उक्त ग्राम कसई बहरा में नया ट्रांसफार्मर लगा कर बिजली बहाल कर दिया जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर देखी जा रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *