प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

अब केवल इतने बजे तक ही कर पाएंगे माँ बम्लेश्वरी के दर्शन, आदेश जारी, जाने क्या है मामला

Share this

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहाड़ी में तेंदुए ने दस्तक दी है। तेंदुए की हरकत मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। तेंदुए की दस्तक के बाद से मंदिर प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गई है। प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रात 9 बजे के बाद माता के दर्शन पर रोक लगा दी है। यानी अब भक्त रात 9 बजे से पहले ही मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर पाएंगे। केवल मंदिर के कर्मचारियों को ही रुकने की अनुमति होगी। हालांकि ये आदेश तेंदुए के पकड़े जाने तक की प्रभावी रहेंगे।

दरअसल, ऊपर मंदिर सीढ़ियों में नाग मंदिर के पास शुक्रवार की सुबह 4 बजे के आसपास तेंदुए को देखा गया। वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरों में तस्वीर कैद हुई है। मंदिर ट्रस्ट समिति कैमरे में कैद हुए तेंदुए को देखकर दहशत में आ गए और अपने कर्मचारियों को फुटेज भेज कर अलर्ट किया। मंदिर ट्रस्ट समिति द्वारा तेंदुए की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई। डीएफओ पुष्पलता बंजारे टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। बहरहाल वन विभाग व मंदिर ट्रस्ट समिति ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास क्षेत्र में मुनादी करा दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *