- साइबर अपराधों के सम्बंध में दी जानकारी
प्रकाश नाग/ केशकाल : कोंडागांव पुलिस द्वारा इन दिनों जिले में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए व ग्रामीणों के समस्या का त्वरित निराकण हेतु गांव गांव जाकर चलित थाना के माध्यम से लोगो की शिकायतों का निराकरण करने व जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को बाँसकोट चौकी प्रभारी प्रमोद कतलम के नेतृत्व में पुलिस की टीम द्वारा ग्राम राहटीपारा में चलित थाना के रूप में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुन कर त्वरित निराकरण किया गया, साथ ही ग्रामीणों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचने व सतर्क रहने के सम्बंध में जानकारी दी गयी। बाँसकोट चौकी प्रभारी प्रमोद कतलम ने बताया कि कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू के निर्देशन में पुर्व में सर्व थाना/चौकी प्रभारियो को बढ़ते अपराध में अंकुश लगाने हेतु ऐसे सुदुरवर्ती गांव जिनकी दुरी थाने/चौकी से अधिक होने के कारण वहा के ग्रामिण अपनी समस्या के लेकर थाना नही पहुच पाते। ऐसे ग्रामीणों के समस्या का त्वरित निराकण हेतु गांव गांव जाकर चलित थाना के माध्यम से लोगो की शिकायतों का निराकरण करने व जन जागरूकता कार्यकम करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में डीएसपी (आप्स) दीपक मिश्रा व थाना प्रभारी विश्रामपुरी रविशंकर ध्रुव के मार्गदशन में पुलिस चौकी बांसकोट स्टाफ द्धारा दिनांक 21 नवम्बर को ग्राम पंचायत बालेंगा के राठीपारा में जाकर चलित थाना लगाया गया था। जहां बड़ी संख्या में ग्रामिण मुंह में मास्क लगाये उपस्थित हुए, जिन्हे सोशल डिस्टेंस में बिठाया गया व उन्की समस्या सुनकर मौके पर त्वरित निराकरण भी किया गया। इस जन चौपाल कार्यक्रम में लोगो को विभिन्न कानुनी धाराओ व पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई व बढ़ते हुए सायबर अपराध और उससे बचने के उपाय के बारे में भी बताये गये। चौकी प्रभारी द्वारा इस समय करोना महामारी के दौरान अपने आसपास स्वच्छता बनाये रखने, सोशल डिस्टेंसिग नियमा का पालन करने, चेहरे पर मास्क लगाने, बेवजह घर से बाहर न निकलने की अपील की गई। उक्त कार्यकम में चौकी प्रभारी बांसकोट प्रमोद कतलम, उप.निरी अश्वनी निषाद व ग्राम प्रमुख जनपद सदस्य मयाराम, उपसरपंच नरेश कुमार साहु, पीलसाय नेताम, राजेश मनडेला नेताम, लक्ष्मण व अन्य ग्रामीण उपस्थित थे ।

