प्रांतीय वॉच

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा आसान नहीं, राहुल गाँधी ने कर दिखाया: बघेल

Share this

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल श्रीनगर दौरे से मंगलवार रात वापस रायपुर लौट आए है। बघेल ने कहा कि जब यात्रा शुरू हुई थी तो बारिश हुई थी और यात्रा का समापन हुआ तो बर्फबारी हुई, ये यात्रा पूरी तरह से सफल रही जिसमे कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोग जुड़े, खूब प्यार मिला, नफरत के खिलाफ लोग एकजुट हुए. समाज और देश को जोड़ने में सबका साथ मिला।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भारत जोड़ो यात्रा पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने असंभव यात्रा को पूरा कर दिखाया है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा आसान नहीं है।

बुधवार को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर सीएम ने कहा कि यहां के लोगों की डिमांड है कि जगदलपुर और सरगुजा के लिए ट्रेन मिले। इसके लिए प्रदेश में कई आंदोलन भी हुए हैं।

सीएम ने कहा कि 2014 के बाद कोयला की रॉयल्टी नहीं बढ़ी है, कोयला की रॉयल्टी बढ़ाई जाए। छत्तीसगढ़ के हिस्से का जीएसटी, सेंट्रल एक्साइज का पैसा मिले।

प्रदेश में रिकार्ड तोड़ धान खरीदी को लेकर बघेल ने कहा कि प्रदेश में रिकार्ड 1.07 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा खरीदी हुई है। पिछले 4 साल में कई रिकॉर्ड बनते रहें है। पहले साल रिकार्ड 84 हजार मीट्रिक टन खरीदी हुई। इसके बाद से ये आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *