कांकेर। केशकाल विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने व उत्कृष्ट विधायक के तौर पर लगातार दूसरी बार चयन होने के बाद उनके प्रथम नगर आगमन पर रविवार को लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी होती रही। वहीं लोग पारम्परिक लोक नृत्य के साथ थिरकते हुए नजर आए। कांग्रेसी कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे भी लगाते रहे। विधायक संतराम के आगमन को लेकर स्थानीय कांग्रेसियों ने केशकाल को बैनर पोस्टरों से पाट दिया है। वहीं, उनके स्वागत में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे है।
विस उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार केशकाल पहुंचे नेताम, लोगों ने किया भव्य स्वागत
