प्रांतीय वॉच

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में 12 साल की लड़की से गैंगरेप, दो युवकों ने बारी-बारी 3 दिन तक बुझाई हवस, अब गिरफ्तार

Share this

CG CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 12 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। लड़की को उसके ही पहचान के 2 युवक बहलाकर ले गए थे। इसके बाद बारी-बारी से 3 दिन तक उससे रेप किया है। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में लड़की के परिजनों ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 22 दिसंबर को लड़की को गांव के ही रोहित मिंज(20) और बिमलेश खेस(20) बहलाकर ले गए थे। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। बताया गया कि लड़की 9वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रह रही थी।

शिकायत में बताया गया कि घटना के दिन लड़की घर के बाहर थी। तभी आरोपी पहुंचे थे। आस-पास के लोगों ने ही परिजनों को इस बात की सूचना दी थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

बताया गया कि शुरुआत में पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। मगर पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी आस-पास के गांव में लड़की के साथ देखे गए हैं। इस पर पुलिस ने आस-पास के गांव में दबिश दी, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी जामडीह गांव में हैं। इसके बाद पुलिस जामडीह पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पास से लड़की को भी छुड़ाया गया है।

पुलिस ने लड़की से भी इस बारे में पूछताछ की। तब लड़की ने बताया कि ये दोनों मुझे घुमाने के बहाने ले गए थे। इसके बाद इन्होंनें 3 दिन तक बारी-बारी से मुझसे रेप किया है। आरोपियों ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *