प्रांतीय वॉच

शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल में किया गया मॉक ड्रिल

Share this

जगदलपुर (प्रकाश रावल)। पड़ोसी देश चीन में कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए पूरे देश में आवश्यक सतर्कता बरतने और अस्पतालों में व्यवस्था को चाक-चैबंद करने के निर्देशों के अनुसार मंगलवार को सुबह शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय डिमरापाल में मॉक ड्रिल किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री टीएस सिंहदेव भी वीडियो कॉल के माध्यम से मॉक ड्रिल का अवलोकन किया। यहां कोविड उपचार के लिए 35 बिस्तर आरक्षित किए गए हैं। इसके साथ ही वेंटीलेटर, मल्टीमपैरामॉनिटर, सेंट्रल ऑक्सीजन सप्लाई, दवाइयों की उपलब्धता आदि तैयारियों का जायजा लिया गया। यहां उपलब्ध तीनों ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का भी जायजा लिया गया। अधिष्ठाता डॉ यूएस पैकरा की अगुवाई में की गई मॉक ड्रिल में संयुक्त संचालक सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू एवं कोविड इंचार्ज डॉ. नवीन दुल्हनी उपस्थित थे। इस दौरान प्रशासकीय अधिकारी श्री विजय देवांगन एवं अन्य कार्यरत स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *