समाजसेवी गुप्ता ने 800 लोगों को किया कम्बल वितरण, कम्बल पाकर जरुरतमंदों के खिले चेहरे
चिरमिरी/एमसीबी (भरत मिश्रा) । चिरमिरी में बढ़ रही ठंड को देखते हुए क्षेत्र में कम्बल वाले बाबा के नाम से मशहूर समाजसेवी व मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश गुप्ता (बड़कू भैया) द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हायर सेकेंडरी स्कूल हल्दीबाड़ी में कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुप्ता ने क्षेत्र के गरीबो,जरूरतमंदों में लगभग 800 की संख्या में कंबल वितरित कर ठण्ड से राहत दिलाने का कार्य किया। इस दौरान कंबल लेने के लिए दूर-दूर से काफी संख्या में जरूरतमंद, बुजुर्ग व गरीब पहुंचे थे। ठंड में कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए।
कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता। समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।कम्बल वितरण के उपरांत जनरुतमंदो के बीच भोग का भी वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य रुप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष सुभाष कश्यप, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव ऋषिकेश गुप्ता, शिवप्रकाश गुप्ता, विकास गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, कांग्रेसी नेता ओम प्रकाश प्रीतम उपस्थित रहे ।

