देश दुनिया वॉच

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा, 10 की मौत, पीएम ने जताया शोक

Share this

बिहार। वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि, कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आया और सभी को रौंद दिया। कुचलने के बाद ट्रक पास के पीपल के पेड़ से टकरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में 8 और 6 साल की बच्ची भी शामिल है।

पीएम ने जताया शोक

इस बीच, बिहार में हुए हादसे पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। PMNRF से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50, 000 रुपये दिए जाएंगे।’

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *