प्रांतीय वॉच

जनसंपर्क के साथ कर रहे जीत का पक्का वादा

Share this

तापस सन्याल

दुर्ग . मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अगुवानी में हिमाचल प्रदेश चुनाव में कांग्रेस का प्रचार-प्रसार गई प्रदेश की टीम में पूरे उत्साह के साथ काम कर रही है। हिमाचल प्रदेश चुनाव में १२ नवंबर को वोटिंग होना है। इसके लिए अंतिम चरण का चुनाव प्रचार में ऑब्जर्वर के रूप में प्रमोद दुबे, को-आब्जर्वर विजय साहू द्वारा सघन जनसंपर्क किया जा रहा है। विजय साहू ने बताया कि पूरे 111 बूथों में सघन जनसंपर्क पूरा किया जा चुका है। हिमाचल प्रदेश की आम जनता, व्यापारी, मजदूर और किसान सभी ने कांग्रेस का साथ देने का वादा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी  चंपा ठाकुर को भारी मतों से चुनाव जीताने के लिए कार्यकर्ता जुटे हुए है। इस उत्साह को देखते हुए यह लग रहा है कि इस बार हिमाचल में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी। हिमाचल प्रदेश में चुनाव पर भूपेश बघेल हर विधानसभा में जाकर कांग्रेस को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *