प्रांतीय वॉच

रामानुजगंज वन वाटिका में बड़े नर हाथी की लाश मिलने से वन विभाग में मचा हड़कंप

Share this

वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा ने कहा कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का खुलासा हो सकेगा

अफताब आलम

बलरामपुर/ बलरामपुर वन मंडल के रामानुजगंज वन वाटिका में बड़े नर हाथी की लाश मिलने से वन विभाग में खलबली मच गया है, जहां पर हाथी का लाश पाया गया है वहां ऊपर पहाड़ नुमा भगोलीक स्थिति है, आशंका जताई जा रही है कि या तो हाथी ऊपर से गिरा है या फिर इसकी नेचुरल डेथ हुई है |
आपको बता दें कि बलरामपुर जिले के वन परीक्षेत्र रामानुजगंज के वन वाटिका में एक नर हाथी की लाश मिली है, आशंका जताई जा रही है कि हाथी की मौत शनिवार की सुबह हुई होगी, सूचना मिलने पर वन मंडला अधिकारी समेत वन अमला मौके पर पहुंच गया है, यह मामला रामानुजगंज क्षेत्र का है |
दरअसल बलरामपुर जिले के रामानुजगंज का पूरा मामला है, वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि वन वाटिका परिसर में एक हाथी का शव पड़ा हुआ है,सूचना मिलते ही वन मंडला अधिकारी विवेकानंद झा समेत वन अमला मौके पर पहुंचा हुआ है, खबर लिखे जाने तक जांच जारी है | हमारे रिपोर्टर आफताब आलम के द्वारा वन मंडला अधिकारी विवेकानंद झा से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि जहां पर हाथी का शव पाया गया है, वहां ऊपर पहाड़ नुमा भौगोलिक स्थिति है, आशंका जताई जा रही है कि या तो हाथी ऊपर से गिरा है, या फिर इसकी नेचुरल डेथ हुई है, उन्होंने कहा कि पीएम होने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा, आपको बता दें कि पिछले करीब 40 50 दिनों से रामानुजगंज क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में हाथी का दल विचरण कर रहा है, उन्हीं दलों का एक सदस्य यह माना जा रहा है जिसकी मौत हुई है |

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *