तिल्दा नेवरा। राजधानी रायपुर के तिल्दा से विधानसभा रोड पर फारेस्ट नर्सरी में अधजली लाश मिली है, लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र का है।
तिल्दा थाना प्रभारी मोहसिन खान से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा रोड पर जंगल के फारेस्ट नर्सरी मे शव मिला है। अज्ञात मृतक पुरुष की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास है। वहीं प्रथम दृष्टि में शव लगभग 6-7 दिन पुराना लग रहा हैं। शव काफी खराब स्थिति मे है मृतक के दाहिने हाथ मे गोदना से हिंदी मे त्रिदेव लिखा है दाहिने हाथ मे कड़ा है बॉडी को जलाया गया है। फिलहाल पुलिस मृतक के पहचान में जुटी हुई है।

