रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले तीन दिनों से मनी लांड्रिंग मामले में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्रवाई में अब तीन लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर आई है. इनमें आईएएस समीर विश्नोई, कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल और सूर्यकांत तिवारी के चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी के नाम शामिल बताए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई ने ईडी की इस कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया है.बताया जा रहा है कि ईडी हिरासत में लिए तीनों आरोपियों को स्पेशल कोर्ट में आज पेश करेगी और रिमांड की मांग करेगी.
छत्तीसगढ़ खनन मामले में ईडी ने IAS अधिकारी समेत तीन को किया गिरफ्तार

