प्रांतीय वॉच

शहर के हृदय स्थल में कटा सागोन का पेड़, वनविभाग औऱ राजस्व की टीम पहुंची मौके पर…

Share this

बीजापुर।  जिले में सागोन की अवैध कटाई की खबर अक्सर चर्चा में रहती है। इस बार जो सागोन के पेड़ पर जो अवैध कुल्हाड़ी चली है, वह जंगल में नहीं बल्कि शहर के बीचोबीच तहसील कार्यालय से 50 मीटर की दुरी पर तहसीलपारा में चली है। इस वार्ड में जिले के प्रतिष्ठित व्यापारी औऱ बड़े नेताओं का घर है औऱ इस इलाके में इस तरह की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

सागोन पेड़ की अवैध कटाई का यह जो मामला है यह शुक्रवार का है।खसरा नंबर 972/1 में सागोन का वृक्ष सीना ताने खड़ा था लेकिन इस सागोन पेड़ की अवैध कटाई हो गई आखिर किसने इस पेड़ की बली दे दी इसकी जांच वन विभाग व इंद्रावती टाइगर रिजर्व विभाग की टीम कर रही है। इस घटना की जानकारी के बाद राजस्व विभाग के तहसीलदार व नगरपालिका के अधिकारि कर्मचारी भी घटना स्थल पर पहुंचे थे।

हालांकि अवैध सागोन की लकड़ी को वनविभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। बीजापुर बफर रेंजर विनोद तिवारी ने बताया की मेरे पास इसकी जानकारी आयी है इसकी जांच की जा रही है जाँच के बाद कार्यवाही की जाएगी। वहीं बीजापुर के सामान्य वनमण्डल के रेंजर एच आर नाग ने कहा की मैं इसकी जानकारी जुटा रहा हूं जानकारी लेने के बाद कुछ बता पाउंगा।

अब तक तस्करों का नहीं मिला कोई सुराग-
तकरीबन 1 साल पहले ही जिला मुख्यालय में जनपद स्कूल के पीछे 5 सागोन पेड़ो की अवैध कटाई की गई थी। यह मामला भी शहर के रसूखदारों से जुड़ा हुआ था, अब तक उस मामले में किसी के ऊपर कार्यवाही नहीं हुई। इस दफ़े वनविभाग क्या कार्यवाही करेगी यह देखना काफ़ी दिलचस्प होगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *