CG Crime: Man in 10-year live-in relationship dies; girlfriend slits her own throat.
CG CRIME: अंबिकापुर. शहर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की घर पर खून से लथपथ लाश मिली. घटना के बाद युवक की प्रेमिका ने भी गला काटकर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया. मृतक की पहचान मोहन पैकरा के रूप में हुई है. पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले करीब 10 साल से अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था. घटना के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. वहीं, उसके साथ रह रही प्रेमिका ने भी अपना गला काट लिया. गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रेमिका का कहना है कि उसके प्रेमी ने खुद अपना गला काटा था. इसके बाद उसे खून से लथपथ देखकर उसने भी अपना गला काट लिया. फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है.
CG CRIME NEWS: स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत! नाबालिग छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. घर के दरवाजे पर युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ. दीवार पर भी खून के निशान मिले. फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए. युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले में की जांच में जुटी हुई है. घटना के कारणों की तलाश की जा रही है.

