BREAKING CG NEWS

Prakash Industries accident: फर्नेस पंचर से निकला पिघला लोहा, प्रकाश इंडस्ट्रीज में हड़कंप

Share this

Prakash Industries accident:जांजगीर। वेदांता पावर प्लांट का हादसा से लोग अभी उभरे नहीं थे कि  अब प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हादसे की खबर है. प्लांट के फर्नेंस के पंचर होने से लावा (पिघला लोहा) बाहर बहने लगा, जिससे प्लांट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

नहीं हुई किसी प्रकार की जनहानि

हालांकि, प्रकाश इण्डस्ट्रीज में हुए हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है. प्लांट प्रबंधन ने घटना को साधारण बताया है, लेकिन वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे के बाद से सतर्क जिला प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके का जायजा लेने के लिए एसडीएम पवन कोसमा को प्लांट के लिए रवाना किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *