BREAKING देश दुनिया वॉच

Maharashtra Accident : वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर, 11 लोगों की दर्दनाक मौत

Share this

Maharashtra Accident : नई दिल्ली। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार वैन और सीमेंट मिक्सर गाड़ी की टक्कर होने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।

यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे मुरबाड के गोविली गांव में रैता पुल पर हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रहे एक सीमेंट मिक्सर से वैन की सीधी टक्कर हो गई। इस टक्कर की भयावहता इतनी अधिक थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की ओर से दुर्घटनास्थल पर बचाव एवं राहत कार्य जारी है। हादसे के बाद पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस उसे भी खुलवाने की कोशिश में जुटी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बचाव दल और चिकित्सा टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाने और शवों को निकालने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *