BREAKING CG NEWS

CG Accident: नेशनल हाईवे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, एक दर्जन से अधिक यात्री घायल

Share this

CG Accident: काेंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर तेज रफ्तार बस और ट्रक के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। यह घटना केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम खालेमुरवेंड के पास हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

बताया जा रहा है कि महिंद्रा बस सवारियों को लेकर रायपुर से जगदलपुर की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गए और पास के एक ही पेड़ से जा टकराए। हादसे में बस चालक बुरी तरह से वाहन के अंदर फंस गया है, जिसे निकालने के लिए पुलिस और राहत टीम मौके पर जुटी हुई है। घटना में एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए है ,जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *