CG Weather Update : रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है. आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी की आशंका है. लगभग दो-चार दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं. सबसे ज्यादा बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे संभाग गर्मी से प्रभावित रह सकते हैं, मौसम विभाग ने यहां दिन में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज होने की संभावना है.
सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य ओडिशा से दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, रायलसीमा और तमिलनाडु के आंतरिक भाग से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक फैली उत्तर-दक्षिण द्रोणिका स्थित है।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में आज मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. मौसम विभाग ने आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना जताई है. वहीं अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

