BREAKING अंबिकापुर

CG ACCIDENT NEWS: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 की मौके पर मौत

Share this

CG ACCIDENT NEWS: अंबिकापुर। सरगुजा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी। वहीं कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी, जिसमें कुल चार लोग सवार थे। इसी दौरान गांधीनगर थाना इलाके के सकालो जंगल के पास ट्रक ने कार को ठोकर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *