देश दुनिया वॉच

महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप … हर ओवर पर लग रहे थे दांव, फार्महाउस से 5 गिरफ्तार

Share this

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ में महादेव के बाद सांई सट्टा ऐप के ऑनलाइन सट्टा संचालित होने का मामला सामने आया है. आईपीएल शुरू होते ही सट्टेबाज सक्रिय हो चुके हैं. राजनांदगांव पुलिस ने सोमवार को एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है. फार्महॉउस में अवैध तरीक के सट्टा रैकेट संचालित हो रहा था. इससे जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार है. जानकारी के मुताबिक, फार्माहाउस में छापा की कार्रवाई में सामने आया कि यह रैकेट “सांई ऐप” के माध्यम से हर बॉल और ओवर पर लाखों रुपये का दांव लगवा रहे थे. कोड वर्ड में सट्टा लिखा जा रहा था और पूरा नेटवर्क मोबाइल, लैपटॉप के साथ अन्य डिजिटल उपकरणों के जरिए संचालित हो रहा था.

बरामद सामग्री और रकम

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, 3 चार्जर और नगदी 1,000 रुपये जब्त किए हैं. सट्टा-पट्टी में करीब 9 लाख 20 हजार रुपये का हिसाब दर्ज मिला है, जबकि कुल जब्ती की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है.

5 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों की पहचान की गई, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार हैं. गिरफ्तार आरोपियों में वीरू प्रजापति, रूपेश पाण्डे, आयुष मेश्राम, मोहित देवांगन और लक्की देवांगन शामिल हैं. फरार आरोपियों में मूलचंद देवांगन और नागपुर निवासी सादिक खान शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है. आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 112 (संगठित अपराध) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *