BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

CG CRIME: सहेली ज्वेलर्स में हंगामा, चोरी के शक में युवक को कमरे में बंद कर पीटा

Share this

CG CRIME: रायपुर। सहेली ज्वेलर्स के संचालक ने अपने कर्मचारी पर गहने चोरी करने का आरोप लगा मारपीट की । दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस के अनुसार सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में यह घटना सोमवार 23 मार्च की है।

शो रूम के कर्मचारी आर्यन शर्मा (20) के अनुसार सुनील जैन और 11 अन्य ने 23 की दोपहर 1 बजे उसे कमरे बंद कर हाथ पैर बांध कर जेवर चोरी की बात कहते हुए जान से मारने की धमकी दे मारपीट की। इससे पहले राकेश कुमार तिवारी 48 ने आर्यन शर्मा पर दो ना हीरे, एक जोड़ी सोने के टाप्स कुल कीमत 6,49,702 रूपए चुराने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

दोनों पक्षों यह रिपोर्ट घटना के तीन दिन बाद गुरुवार को दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 306,296,115-2,351-2,127-2,3-5 के तहत दर्ज कर लिया है। सभी लोग फरार है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *