BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

BREAKING : Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, Rahul Gandhi ने केरल दौरा किया रद्द

Share this

BREAKING: नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi ने अपनी मां Sonia Gandhi की अचानक तबीयत बिगड़ने के चलते केरल का अहम दौरा रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी को मंगलवार रात सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत Sir Ganga Ram Hospital में भर्ती कराया गया।अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर है ।

 

चुनावी प्लान बदला, खड़गे संभालेंगे मोर्चा

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का दौरा काफी अहम माना जा रहा था, लेकिन मां की तबीयत खराब होने के चलते उन्होंने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। अब उनकी जगह कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge केरल में पार्टी का चुनावी मोर्चा संभालेंगे। सोनिया गांधी की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उनकी सेहत को लेकर पूरी जानकारी के लिए सभी की नजर अस्पताल के आधिकारिक बयान पर टिकी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *