Politics पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच रायपुर रायपुर क्राइम वॉच रायपुर वॉच

गुढ़ियारी इलाके में चौड़ीकरण का विरोध, नगर निगम , जिला प्रशासन और पुलिस बल तैनात

Share this

Protest against road widening in the Gudhiyari area; Municipal Corporation, District Administration, and police forces deployed.

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है.

इस प्रदर्शन में कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता भी शामिल हुए है।

 

बता दे की नगर निगम और जिला प्रशासन की सयुंक्त टीम कार्रवाई के लिए पहुंची है। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रदर्शन के दौरान मुख्य सड़क पर जाम लग गया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

 

स्थानीय रहवासियों और व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन तय मार्किंग से अधिक क्षेत्र में तोड़फोड़ कर रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। विरोध के बीच प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच तनातनी की स्थिति बनी हुई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *