LPG Booking New Rules: Major Update on LPG Cylinder Booking—BPCL Changes Rules
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने LPG सिलिंडरों की किल्लत के बीच एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो BPCL एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे तभी सिलिंडर की बुकिंग होगी ।
खास बात यह है कि रविवार से लागू हुए इस नियम के बारे में पहले से गैस एजेंसी संचालकों या आम जनता को कोई जानकारी नहीं दी गई थी, जिससे सोमवार सुबह गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। संचालकों ने कंपनी के अधिकारियों को कॉल की तो इस नई प्रक्रिया की जानकारी मिली।
पूछे जाएंगे ये सवाल
– परिवार में छह या इससे अधिक सदस्य हैं?
– परिवार में मेहमान आए हैं।
– शादी, भंडारा या अन्य कोई कार्यक्रम है।
– अन्य घरेलू उपयोग के लिए।
BPCLके अधिकारियों का कहना है कि यह कदम गैस के दुरुपयोग को रोकने और वास्तविक जरूरतों को समझने के लिए उठाया गया है। यदि आपका कोटा समाप्त हो गया है, तो तुरंत ‘हेलो बीपीसीएल’ ऐप इंस्टॉल करें और अपनी प्रोफाइल अपडेट करें।

