Delhi Red Fort Blast: NIA Conducts Intensive Raids—Was a Link to the Red Fort Blast Case Discovered?
Delhi Red Fort Blast News: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की टीमों ने सोमवार सुबह दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस के सिलसिले में जम्मू और कश्मीर के हंदवाड़ा के गुलोरा इलाके में एक कारोबारी के आवास पर छापा मारा।
NIA ने कारोबारी के आवास पर पहुंचकर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य सामग्रियों की बारीकी से जांच की। सूत्रों के मुताबिक, कारोबारी का बम धमाके से कनेक्शन होने की जानकारी मिली है।
एजेंसियों के मुताबिक, ये कोई छोटा नेटवर्क नहीं बल्कि “व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल” है, जिसमें पढ़े-लिखे लोग, डॉक्टर और कारोबारी तक शामिल हैं। अब NIA इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस भीषण विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस हमले का मुख्य आरोपी उमर उन नबी भी विस्फोट में मारा गया था।

