देश दुनिया वॉच पॉलिटिकल वॉच प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

दिल्ली के रामलीला मैदान में शिक्षकों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, बैठक में बनी रणनीति

Share this

Nationwide Teachers’ Protest at Delhi’s Ramlila Maidan; Strategy Formulated in Meeting

 

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। इसी कड़ी में जिला स्तर पर तैयारियों को तेज करते हुए जिला अध्यक्ष सी.पी. डनसेना ने ब्लॉक अध्यक्षों और प्रभावित शिक्षकों की एक अहम ऑनलाइन बैठक आयोजित की।

 

इस बैठक में न केवल स्थानीय रणनीति पर चर्चा की गई, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आंदोलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि आगामी 4 अप्रैल को रामलीला मैदान में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले विशाल राष्ट्रीय आंदोलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर से शिक्षक जुटेंगे।जिला अध्यक्ष सी.पी. डनसेना ने बताया कि रायगढ़ जिले से बड़ी संख्या में शिक्षक इस आंदोलन में शामिल होंगे और “दिल्ली चलो” के आह्वान को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के कारण कई अनुभवी और लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों का भविष्य असमंजस में है, जिससे शिक्षकों में गहरा आक्रोश है।

 

बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए। सभी ब्लॉक अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में टीईटी से प्रभावित शिक्षकों का डाटा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही संगठनात्मक एकजुटता पर जोर देते हुए यह तय किया गया कि इस मुद्दे पर किसी भी प्रकार के अन्याय के खिलाफ एक स्वर में आवाज उठाई जाएगी।

 

दिल्ली में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने की भी रणनीति बनाई गई है। शिक्षकों के बीच संपर्क बढ़ाकर उन्हें आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

बैठक में शामिल ब्लॉक अध्यक्षों और शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि वे इस बार अपनी मांगों को लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि जब तक टीईटी अनिवार्यता से जुड़ी विसंगतियों को दूर नहीं किया जाता और शिक्षकों के हितों की रक्षा नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *