BREAKING देश दुनिया वॉच प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

LPG SUPPLY INCREASE : राहत भरी खबर, केंद्र ने बढ़ाई LPG सप्लाई

Share this

LPG Supply Increase: Relief-Bringing News—Centre Boosts LPG Supply

 

रायपुर। देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच सरकार ने एक बड़ा निर्णय किया है। केंद्र सरकार ने देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।

सरकार के इस फैसले से देश भर के होटल, रेस्टॉरेंट और ढाबा संचालकों को राहत भरी खबर मिली है।

 

इस फैसले के बाद कुल सप्लाई पुराने सामान्य स्तर के करीब 50% तक पहुंच जाएगी। यानी धीरे-धीरे हालात पटरी पर लाने की कोशिश शुरू हो गई है।

 

साथ ही प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। फूड प्रोसेसिंग और डेयरी सेक्टर को भी राहत मिलेगी।

 

गैस संकट की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हुई। खासकर होर्मुज स्ट्रेट में हालात बिगड़ने से भारत जैसे देशों पर असर पड़ा।

 

अब सरकार का फोकस है सप्लाई बढ़ाओ, कालाबाजारी रोको और जरूरी सेक्टर को पहले गैस पहुंचाओ

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *