BIJAPUR MAOIST ATTACK UPDATE: NIA Reveals – Maoists’ Plan Was to Loot Weapons
BIJAPUR MAOIST ATTACK UPDATE: NIA ने 2024 में छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के बीजापुर में हुए CRPF कैंप हमले के मामले में तीन फरार नक्सलियों के खिलाफ ताज़ा चार्जशीट दाखिल की है। इससे पहले 17 आरोपियों के खिलाफ कथित तौर पर चार्जशीट जमा की जा चुकी थी। यह हमला प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के कैडरों द्वारा किया गया था।
बता दे की 16 जनवरी 2024 को करीब 300 माओवादियों ने एक साथ धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड के CRPF कैंपों पर हमला बोला था। इस हमले में कई जवान घायल हुए थे और इलाके में हड़कंप मच गया था।
अब NIA ने तीन गिरफ्तार माओवादियों के साथ तीन फरार आरोपियों को भी नामजद किया है। इससे पहले भी 17 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
जांच एजेंसी का दावा है कि इस बार पेश की गई चार्जशीट में हमले से जुड़े अहम सबूत और बड़ी साजिश का पूरा नेटवर्क सामने रखा गया है। इसे नक्सलियों पर शिकंजा कसने की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

