देश दुनिया वॉच

द्वारिका साहू बने साहू समाज आई.टी सेल के पुनः प्रदेश संयोजक, प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात कर जताया आभार….

Share this

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की सूची जारी की है जिसमें से आईटी सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि द्वारिका साहू इसके पहले कार्यकाल में भी प्रदेश संयोजक के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। उनके समाज के प्रति दृढ़ संकल्प और कार्य को देखते हुए पुनः आईटी सेल का प्रदेश संयोजक का दायित्व प्रदान किया गया है।

 

आई.टी. सेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का दायित्व प्रदान किए जाने पर द्वारिका साहू ने समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू जी से सौजन्य भेंट कर उनका आभार प्रकट किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर साहू ने कहा कि साहू समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं समस्त सामाजिक बंधुओं द्वारा मुझ पर जो विश्वास व्यक्त करते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। यह दायित्व मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी का अवसर भी है।

 

साहू ने विशेष रूप से माननीय प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेंद्र साहू जी, प्रदेश पदाधिकारियों तथा समाज के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। जिनके मार्गदर्शन और आशीर्वाद से मुझे यह जिम्मेदारी प्राप्त हुई है। साथ ही समाज के सभी शुभचिंतकों एवं सामाजिक बंधुओं को भी उनके सहयोग, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रेषित करता हूँ। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूँ कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के आईटी सेल प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज को संगठित करने, सामाजिक गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों से सशक्त बनाने तथा समाज के हित में सकारात्मक कार्य करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करता रहूँगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *