डोंगरगांव। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं प्रशांत बाजार के संचालक स्वप्निल (प्रशांत) जैन ने स्वास्थ्यगत कारणों से फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली. उनके इस कदम से परिजनों सहित ईष्टमित्र, व्यापारीगण और नगरवासी स्तब्ध हैं. मिली जानकारी के अनुसार सरल, सौम्य एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी प्रशांत विगत कुछ वर्षों से शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे, जिनका इलाज निरंतर जारी था. हॉलाकि उनके व्दारा कभी नगरवासियों या ग्राहकों के साथ अनुचित व्यवहार नहीं किया और न ही अपने परेशानियों को किसी से साझा किया. जिसके चलते किसी को भी यह मानना कठिन हो रहा था कि महज 39 वर्षीय एक व्यापारी आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया.
घटना की जानकारी लगते ही सभी चितपरिचित के लोग घटना स्थल उनके पुराना निवास व दुकान पहुंचे और यह खबर पूरे शहर में आग की तरह फैली जिसके बाद होली के रंग में डूबा पूरे शहरवासी रंग खेलना भूलकर उनके परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे. वहीं परिजन और सामाजिक स्तर पर चर्चा उपरांत मृतक का पोष्टमार्टम पश्चात अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, सामाजिकबंधु, नगरवासी एवं मित्रगण मौजूद रहे.

