BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

जमीन पर चला बुलडोजर: लालपुर में 40 अवैध निर्माण जमींदोज, महापौर मीनल चौबे की दो टूक—‘कोई नहीं बचेगा’

Share this

रायपुर – आज टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार औऱ रायपुर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार एसडीएम श्री नन्द कुमार चौबे के मार्गनिर्देशन में नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 10 क्षेत्र अंतर्गत लालपुर में नगर निगम नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे, तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान, नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह , कार्यपालन अभियंता श्री आशीष शुक्ला, श्री आशुतोष सिंह, सहायक अभियंता श्री योगेश यदु, श्री नीतीश झा, उप अभियंता श्री अजय श्रीवास्तव, श्री अमित सरकार, नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता, नगर निगम जोन 10 नगर निवेश विभाग सहित पुलिस प्रशासन बल, सभी जोन के नगर निवेश विभाग प्रभारी अभियंताओं की उपस्थिति में रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने सम्बंधित स्थल पर सहयोग करते हुए तहसीलदार औऱ राजस्व विभाग , पुलिस प्रशासन की टीमों, उड़न दस्ता सहित 6 जेसीबी, 2 पोकलेन मशीनों, 10 डम्पर, मजदूरों की सहायता से लालपुर में लगभग 20 हजार वर्गफीट शासकीय कोटवारी भूमि को अवैध कब्जा जमाकर निर्मित लगभग 10 बड़ी दुकानों औऱ लगभग 30 बड़े कमरों के नियम विपरीत अवैध निर्माण को स्थल पर सीमांकन करवाने के पश्चात पूरी तरह ध्वस्त करने की व्यापक कार्यवाही अभियान चलाया जा रहा है. यह अतिक्रमणरोधी व्यापक अभियान रायपुर जिला प्रशासन के निर्देश पर कल 1 मार्च 2026 को भी जारी रहेगा.

नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा है कि आज का व्यापक अवैध निर्माण तोड़ो अभियान राजधानी शहर रायपुर में अवैध निर्माण कार्यों को करने वालों के लिए एक कड़ी नियमानुकूल चेतावनी है. जहां भी अवैध निर्माण होना पाया जायेगा, वहाँ शासन के अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार अवैध निर्माण तोड़ने कड़ी कार्यवाही की जाएगी. कोई भी अवैध निर्माणकर्त्ता रायपुर में नियमानुसार कड़ी कार्यवाही से बच नहीं पाए, यह सुनिश्चित किया जाए. महापौर ने सम्बंधित अधिकारियों को लालपुर में शासकीय भूमि पर किये गए अवैध निर्माण को पूरी तरह से ध्वस्त करने की नियमानुसार कड़ी कार्यवाही शत – प्रतिशत पूर्ण होते तक लगातार जारी रखने निर्देशित किया है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *