BREAKING CHATTISGARH STATE FOUNDATION

BREAKING: नागपुर में मौत का धमाका! विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 15 मजदूरों की दर्दनाक मौत…

Share this

BREAKING: नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर जिले के इंडस्ट्रियल इलाके में रविवार, 1 मार्च को तेज धमाका हुआ। यह धमाका खनन में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक (एक्सप्लोसिव) और अन्य विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में हुआ है। फैक्ट्री में हुए धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई।

 

यह हादसा कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL एनर्जी लिमिटेड की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में हुआ। धमाका इतना भीषण था कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और राहत बचाव के दल पहुंचे। पुलिस ने बताया कि ब्लास्ट के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और वे जल्द ही एक बयान जारी करेंगे।

कब की है घटना?

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह ब्लास्ट कटोल तहसील के राउलगांव में माइनिंग और इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव बनाने वाली SBL एनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री में हुआ। SBL एनर्जी लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा को बताया कि यह घटना कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह 7 बजे से 7.15 बजे के बीच हुई। इस धमाके में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 18 लोगों के घायल होने की खबर है। इसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। जिससे मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

 

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *