BREAKING रायपुर वॉच

CMO Suspended: कर वसूली में लापरवाही पड़ी भारी, CMO निलंबित

Share this

CMO Suspended: मुंगेली। नगरीय निकायों में व्यवस्था सुधारने और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य की साय सरकार प्रयासरत है। मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की देखरेख में निकायों में हर तरह से बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को दी जा रही राहत और छूट से इतर सभी तरह के करों की वसूली और करों का निर्धारण पूरी गंभीरता से किया जाए। हालांकि कई पालिका अधिकारी सरकार के इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

CG Suspend News : राजस्व वसूली में CMO फेल, राज्य सरकार ने किया निलंबित

ताजा मामला मुंगेली जिले के पंडरिया नगरपालिका परिषद का है। नगरीय प्रशासन विभाग ने यहां पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी यानी सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रहे निर्देशों के बाद भी सीएमओ अपने पालिका क्षेत्र में संपत्तियों का नया कर निर्धारण नहीं कर पा रहे थे। लिहाजा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद से अन्य निकायों के अफसर सतर्क हो गए हैं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *